सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered against driver in connection with BHEL employee's death.

Haridwar News: बीएचईएल कर्मी की मौत के मामले में वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Case registered against driver in connection with BHEL employee's death.
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आशीष आठ जून की रात बीएचईएल से ड्यूटी कर लौट रहे थे। सीपीओ कार्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां नौ जून को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार की तहरीर पर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed