सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Company employee riding scooter dies after being hit by car

Haridwar News: कार की टक्कर लगने से स्कूटर सवार कंपनी कर्मचारी की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Company employee riding scooter dies after being hit by car
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की रात की है। दीपक गोस्वामी (39) निवासी बिल बाली बोंथ सोमेश्वर अल्मोड़ा हाल पता टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर पतंजलि के पास एक कंपनी में ड्यूटी करने के बाद स्कूटर पर घर लौट रहा था। हरिद्वार रोड पर भेल तिराहे के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed