{"_id":"6a2e9cc60c1294caff076711","slug":"congress-protests-against-inflation-and-smart-meters-burns-effigy-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-150126-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिडकुल। गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस शिवालिक नगर की ओर से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो गया है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
रानीपुर प्रभारी रविश भाटिया, यशवंत सैनी, मोहन राणा और संजय सैनी ने स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जनता को विश्वास में लिए बिना इन्हें लागू कर रही है।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम भगत, निशा शर्मा और ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं के लिए घरेलू बजट संभालना कठिन हो गया है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष तेलूराम, सुरेंद्र ठाकुर, मनोज धनगर, मनोज जाटव, सागर बेनीवाल, सौरभ सैनी, राव आफाक, बीएस तेजियान, अमित नौटियाल आदि मौजूद रहे।