सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Copper worth Rs 40 lakh stolen from steel factory, police investigating

Haridwar News: स्टील फैक्टरी से 40 लाख का कॉपर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Copper worth Rs 40 lakh stolen from steel factory, police investigating
विज्ञापन
धनौरी। क्षेत्र स्थित वाशु स्टील फैक्टरी से करीब 40 लाख रुपये से अधिक का कॉपर चोरी होने की मामला सामने आया है। फैक्टरी संचालक की ओर से इस संबंध में पिरान कलियर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई, लेकिन मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने फैक्टरी परिसर और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। धनौरी पुलिस चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि मामला फैक्टरी की साझेदारी से जुड़ा हुआ भी लग रहा है। फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed