सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dead body found in drain near Nirankari Bhawan, yet to be identified

Haridwar News: निरंकारी भवन के पास नाले में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in drain near Nirankari Bhawan, yet to be identified
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का दावा है कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। साथ ही हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने पहचान के प्रयास करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह सूचना मिली कि संत निरंकारी भवन के पास एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने की वजह से गलने लगा गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आशंका ये भी जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नाले में फेंका गया हो। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed