सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two groups clashed and pelted stones again in Ghosiyan, three arrested

Haridwar News: घोसियान में दो पक्षों में फिर मारपीट-पथराव, तीन गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed and pelted stones again in Ghosiyan, three arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात फिर से दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पथराव और छत से कांच की बोतलें फेंक डाली, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य हाथ नहीं आए। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
Trending Videos


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक, बुधवार देर रात मोहल्ला घोसियान में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए। तीन को मौके पर हिरासत में ले लिया गया। नौशाद, मुकर्रम, अकरम का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अगर अब दोबारा किसी ने माहौल खराब किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed