{"_id":"6ac35c327f68ed2e180f163e","slug":"dhanauri-amrit-law-college-building-part-collapses-pac-jawan-trapped-under-debris-rescue-operation-underway-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबा पीएसी का जवान, रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबा पीएसी का जवान, रेस्क्यू किया
Mon, 05 Oct 2026 01:47 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज़ एंजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज़ एंजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:47 PM IST
सार
धनौरी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में वहां मौजूद पीएसी का जवान मलबे में फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल ने तत्काल अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
धनौरी लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान आदिल मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस और बचाव दल मलबा हटाकर जवान तक पहुंचने में जुटे हैं।
विज्ञापन
अचानक हुए इस हादसे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद पीएसी जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जवान की स्थिति और हादसे में शौचालय के ढहने के कारणों की जानकारी रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, चालक का हाथ कटकर अलग, एक कुत्ते की भी मौत
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्कयू चलाकर मलबे में दबे जवान आदिल को बाहर निकाल लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।