सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM conducts on-site inspection of colorful fisheries cluster

Haridwar News: डीएम ने किया रंगीन मत्स्य कलस्टर का स्थलीय निरीक्षण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
DM conducts on-site inspection of colorful fisheries cluster
विज्ञापन
- जनपद में शुरू किया गया है रंगीन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर
Trending Videos

हरिद्वार। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए पहले मत्स्य क्लस्टर का बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर स्थित चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मीडियम स्केल ऑर्नामेंटल रियरिंग यूनिट और बैकयार्ड ऑर्नामेंटल रियरिंग यूनिट संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से किसान रंगीन मछलियों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को और प्रभावी बनाने के लिए किसानों की मांग के अनुसार जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मत्स्य पालन की सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा ने बताया कि 08 किसानों का कलस्टर तैयार किया गया है, जिनमें 04 महिलाएं और 04 पुरुष किसान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में ही रंगीन मत्स्य पालन किया जा रहा है। कलस्टर में गोल्डन फिश, ब्लैक शार्क, कोई कार्प और कबुतो कोई प्रजाति की मछलियों का पालन किया जा रहा है। इस मौके पर काजल टोलियां, पंकज कुमार, संदीप सिंह पंचवाल, प्रकाश सिंह पंचवाल, सीनियर इंस्पेक्टर मत्स्य जयप्रकाश, रेनू वेरिया, किसान शशि भूषण, पवन कुमार, बृजेश कुमार और प्रमोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed