{"_id":"6a046ef3a56ccce3fa0de3c7","slug":"attempted-theft-by-breaking-into-an-atm-fir-filed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148748-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 13 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी ने मशीन को पहुंचाया नुकसान
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक से संबंधित कंपनी प्रबंधन ने थाना सिडकुल में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार नकरौंदा रोड हर्रावाला देहरादून निवासी गौतम रावत ने शिकायत देकर बताया कि वह टीएसआई कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 12 मई को सफाई कर्मचारी रामअवतार ने सूचना दी कि एक दिन पहले देर रात डैंसो चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया है। आरोप है कि अज्ञात युवक एटीएम बूथ में घुसा और मशीन को तोड़ने का प्रयास किया। घटना बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराई गई फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos