फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dr. Chinmay Pandya Meets IPU Secretary General to Discuss Global Issues

Haridwar News: डॉ. चिन्मय पंड्या ने आईपीयू महासचिव से मिलकर वैश्विक मुद्दों पर की वार्ता

Thu, 09 Jul 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Dr. Chinmay Pandya Meets IPU Secretary General to Discuss Global Issues
हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति चिन्मय पंड्या ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन (आईपीयू) की सचिव जनरल आंडा फिलिप से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक महत्व के समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। डॉ. चिन्मय पंड्या भारतीय अध्यात्म और सनातन संस्कृति के वैश्विक विस्तार के लिए इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं। डॉ. पंड्या ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के वैश्विक उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने फेथ और एआई, मूल्य-आधारित नेतृत्व, अंतरधार्मिक सहयोग और मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। डॉ. पंड्या ने भारतीय ज्ञान परंपरा और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना पर आधारित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास मानवीय मूल्यों, नैतिकता और वैश्विक कल्याण के साथ होना चाहिए। उन्होंने तकनीकी प्रगति के साथ आध्यात्मिक दृष्टि और नैतिक नेतृत्व को भी समान रूप से आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed