{"_id":"6adb4a67e0d4a1be790b73bd","slug":"electricity-theft-detected-at-22-locations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155788-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ज्वालापुर और सलेमपुर में 22 जगह बिजली चोरी पकड़ी, कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ज्वालापुर और सलेमपुर में 22 जगह बिजली चोरी पकड़ी, कनेक्शन काटे
विज्ञापन
- ऊर्जा निगम का शिकंजा, 19 लाख रुपये वसूले
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली के लिए ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को ज्वालापुर और सलेमपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ज्वालापुर में 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि सलेमपुर में नौ जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ करीब 19 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विद्युत वितरण उपखंड ज्वालापुर प्रथम की उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी के नेतृत्व में टीम ने पांवधोई, चोर गली, हज्जाबान और मेन बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। अनियमितताएं मिलने पर 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
वहीं, ग्राम सलेमपुर में अधिशासी अभियंता रवि कुमार और उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी अर्चना ने बताया कि सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में नौ जगहों पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। बताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।