फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant found dead under suspicious circumstances in bilkeshwar forest of rajaji tiger reserve haridwar

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग मौन

Wed, 21 Oct 2026 12:24 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Wed, 21 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर जंगल में हाथी की मौत से वन विभाग में हलचल है। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Elephant found dead under suspicious circumstances in bilkeshwar forest of rajaji tiger reserve haridwar
हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के क्षेत्र बिलकेश्वर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत हो गई है। वन विभाग फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल घने जंगल में हथिनी का शव मिलने की सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई होगी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हथिनी की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा आठ करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि मृतक हथिनी की आयु करीब 12 से 15 वर्ष के बीच है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed