सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephants enter Shiv Vihar Colony, causing panic among residents

Haridwar News: शिव विहार कॉलोनी में घुसे हाथी, लोगों में दहशत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Elephants enter Shiv Vihar Colony, causing panic among residents
विज्ञापन
पथरी। मिस्सरपुर में शिव विहार काॅलोनी में सुबह सात बजे करीब दो हाथी घुस आए। हाथी काॅलोनी में आधे घंटे तक घूमते रहे। हाथी की चिंघाड़ से काॅलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई।
Trending Videos

शिव विहार कॉलोनी के लोग बृहस्पतिवार सुबह लोग घूमने के निकल रहे थे, इसी दौरान काॅलोनी में हाथी आ गए। हाथियों को देख घूमने के लिए निकले लोगों में भगदड़ मच गई। काॅलोनी में हाथी आने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मिस्सरपुर की ग्राम प्रधान पूजा चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य पंकज चौहान, राजेश सैनी, आशीष, लाखन सिंह, निगम सिंह, चरण सिंह का कहना है कि पिछले दो दिन से कॉलोनी में लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। हरिद्वार रेंजर शीशपाल सिंह का कहना है कि हाथी आने की सूचना पर हाथियों को भगाने के लिए मौके पर वनकर्मी भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी के हमले में घायल किसान एम्स रेफर

पथरी। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल किसान कनखल के निजी अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि पुरानी कुंडी में 11 फरवरी की सुबह पांच बजे करीब खेत में फसल की रखवाली के लिए गए किसान धर्मपाल (65) वर्ष निवासी पुरानी कुंडी को हाथी ने पटक दिया था। इससे किसान के दोनों पैर की हड्डी टूट गई हैं। पहले घायल किसान को कनखल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के बेटे रोबिन ने बताया कि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। रेंजर शीशपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि हाथी किसानों के खेतों में न पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed