{"_id":"6a71d898438584b9130a6c1c","slug":"fir-lodged-against-six-people-including-husband-in-case-of-death-of-married-woman-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152291-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, प्रेमा देवी निवासी दानपुर थाना पिहानी हरदोई यूपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रागिनी उर्फ नीलम की शादी वर्ष 2019 में लखीमपुर खीरी निवासी विद्यासागर उर्फ सोनू से हुई थी। शादी के बाद दोनों बहादराबाद में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोप है कि पति नशे का आदी था और दूसरी महिलाओं से संबंधों को लेकर विवाद होने पर रागिनी के साथ मारपीट करता था। दंपती के तीन बच्चे भी हैं।
आरोप है कि छह जून की रात रागिनी ने फोन कर रोते हुए बताया था कि उसका पति उसे और बच्चों को बुरी तरह पीटता है। आरोप है कि पति ने एक अन्य महिला को घर लाने का विरोध करने पर रागिनी और बच्चों के साथ मारपीट की। जब मायके वालों ने विद्यासागर से बात की तो उसने रागिनी को मारने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि 12 जुलाई को एक परिचित ने प्रेमा देवी को फोन कर बेटी के साथ अनहोनी होने की जानकारी दी। बाद में ससुराल पक्ष ने पहले रागिनी के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। कुछ देर बाद उसके कोमा में जाने और फिर मौत होने की जानकारी दी गई। परिजन हरिद्वार पहुंचे तो पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही थी। तीन अगस्त को परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें मौत का कारण आत्महत्या बताया गया। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में पति विद्यासागर उर्फ सोनू, दीपू, दिनेश, गुड्डू, कमलेश और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।