{"_id":"6a6a08da42e4a469ef099f38","slug":"fir-registered-after-elderly-mans-gold-bracelet-stolen-via-ruse-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152044-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: झांसा देकर बुजुर्ग का सोने का कड़ा उड़ाने में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: झांसा देकर बुजुर्ग का सोने का कड़ा उड़ाने में प्राथमिकी
Wed, 29 Jul 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की तलाश
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में तेल से मालिश कर दर्द ठीक करने का झांसा देकर 65 वर्षीय दुकानदार नरेश कुमार अरोड़ा का सोने का कड़ा लेकर फरार हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेश कुमार अरोड़ा, निवासी बाल्मीकि आश्रम के सामने आरके मिशन रोड, ने बताया कि 13 जुलाई को राजपूत धर्मशाला के पास उनकी श्याम ऑयल दुकान पर एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचा और खुद को दर्द दूर करने वाला तेल मालिश विशेषज्ञ बताया। मालिश के दौरान उसने नरेश का सोने का कड़ा उतरवाकर मेज पर रख दिया और हाथ धोने के बहाने उन्हें दुकान से बाहर भेज दिया। इसी दौरान आरोपी कड़ा लेकर बाइक से फरार हो गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।