फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra Starts today Shiva devotees will remain under an impenetrable security cordon in Haridwar

आज से कांवड़ यात्रा शुरू: हरिद्वार में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे शिवभक्त; चप्पे-चप्पे पर 6000 जवान तैनात

Thu, 30 Jul 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Jul 2026 01:00 AM IST
सार

यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर लौटने लगे थे लेकिन कांवड़ यात्रा की शुरुआत आज से होगी। यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra Starts today Shiva devotees will remain under an impenetrable security cordon in Haridwar
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का विधिवत आगाज आज बृहस्पतिवार से होगा। 11 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कांवड़ पटरी मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख घाटों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की तैनाती भी कर दी गई है। करीब छह हजार जवानों के अभेद्य सुरक्षा घेरे के बीच शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर रवाना होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर लौटने लगे थे लेकिन कांवड़ यात्रा की शुरुआत आज से होगी। यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


कांवड़ पटरी मार्ग पर लगातार पुलिस गश्त रहेगी जबकि ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन योजना लागू की गई है। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा, अग्निशमन व आपदा राहत दल भी अलर्ट मोड पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: मौसम हुआ सामान्य, कल सुबह छह बजे से फिर संचालित होगी चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो जाएगी। मेले में सुरक्षा सहित सभी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed