फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath trek route Rocks and debris fallen at two or three locations beyond Gaurikund Chardham yatra Update

Kedarnath: मलबा आने से पैदल यात्रा मार्ग बाधित, खोलने में जुटीं टीमें, उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी नदी

Thu, 30 Jul 2026 09:51 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 30 Jul 2026 09:51 AM IST
सार

गौरीकुंड के आगे मलबा आने से केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से रोकी गई है। मशीनें मार्ग खोलने में जुटीं हैं।

विज्ञापन
Kedarnath trek route Rocks and debris fallen at two or three locations beyond Gaurikund Chardham yatra Update
केदारनाथ यात्रा मार्ग: नदियों का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते रात बारिश के कारण केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे दो-तीन स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बृहस्पतिवार सुबह यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर आवाजाही रोक दी है। वहीं मौके पर वाईएमएफ और डीडीआरएफ की टीम मौजूद है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से मार्ग बाधित हुआ है। इसके कारण यात्रियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। वहीं संबंधित विभाग की टीमें मौके पर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हैं। मौसम अनुकूल होते ही मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अलकनंदा और मंदाकिनी खतरे के निशान से कुछ मीटर नीचे, ऊखीमठ में सबसे अधिक बारिश
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी उफान पर है। बृहस्पतिवार सुबह भी अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर अब खतरे के निशान से कुछ ही मीटर नीचे है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह सात बजे अलकनंदा का जलस्तर 626.89 मीटर रहा, जो 626 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर और खतरे का निशान 627 मीटर के नजदीक है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 625.90 मीटर दर्ज किया गया, जो 625 मीटर के चेतावनी स्तर से अधिक और खतरे के निशान 626 मीटर के नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर, एक अगस्त से नगर निकाय खुद चलाएंगे

पिछले 24 घंटे में जखोली में 54 मिमी, ऊखीमठ में 38.20 मिमी और रुद्रप्रयाग में चार मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते जिले में बादल और कोहरा छाया हुआ है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदी तटों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी और बरसाती नालों के समीप नहीं जाने की अपील की जा रही है।

बारिश से जिले में 29 सड़कें बंद, केदारनाथ हाईवे चार स्थानों पर बाधित
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 29 सड़कें बंद हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य मार्ग, लोक निर्माण विभाग की 10, पीएमजीएसवाई की 13 और एनपीसीसी की दो सड़कें शामिल हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) मुनकटिया तथा गौरीकुंड के बीच कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बाधित है। इसके चलते केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से रोक दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास एक तथा गौरीकुंड के निकट तीन स्थानों पर मार्ग बंद है। इन स्थानों पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन के अनुसार मौसम अनुकूल रहने पर सुबह इन मार्गों को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सिरोहबगड़-खांकरा वाहनों के लिए सुचारु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed