{"_id":"6a6acb9b41753c2cf80c6863","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-in-mussoorie-police-investigating-uttarakhand-news-in-hindi-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति होमगार्ड में तैनात, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति होमगार्ड में तैनात, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी शहर के लाइब्रेरी–किंग्रेग मार्ग स्थित हुसैनगंज क्षेत्र में एक महिला ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पति होमगार्ड में तैनात हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनकी शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जाएगी। कहा महिला ने अपनी चुनरी से फंखे से लटक कर अपनी जान दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से तलाशी में फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन जांच जारी है, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है तथा परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट, रुद्रप्रयाग में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, यमुनोत्री हाईवे फिर मलबे से बाधित
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।