फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The BJP's lies will no longer work: Pritam Singh

भाजपा का झूठ अब चलने वाला नहीं है : प्रीतम सिंह

Thu, 30 Jul 2026 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The BJP's lies will no longer work: Pritam Singh
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में झूठ बोलकर सत्ता काबिज की है, लेकिन अब झूठ चलने वाला नहीं है। 2027 के चुनाव में प्रदेश की जनता झूठ का जवाब मांगेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में बुधवार को प्रीतम सिंह व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने चुनाव अभियान समिति कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने अब तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार व लोकतंत्र को तार-तार करने के अलावा कुछ नहीं दिया है। बेरोजगार युवा, छात्रों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों के साथ ही समाज का हर वर्ग सड़कों पर है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अत्याचार चरम पर है। बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। प्रदेश की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री राजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, विनोद चौहान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed