Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट, रुद्रप्रयाग में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, यमुनोत्री हाईवे फिर मलबे से बाधित
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन और चारधाम यात्रा दोनों को प्रभावित किया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही फिर बाधित हो गई है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग द्वारा रुद्र्प्रयाग जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज बृहस्पतिवार 30 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
वहीं जिलाधिकारी ने बुधवार देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से मौसम की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों और केदारनाथ यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों और यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें...आज से कांवड़ यात्रा शुरू: हरिद्वार में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे शिवभक्त; चप्पे-चप्पे पर 6000 जवान तैनात
दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़, बाडिया गांव के नीचे, हनुमान चट्टी के पास मलबा-पत्थरों के आने से आवाजाही बाधित। पिछले दिनों से हाईवे बंद और यात्रा स्थगित होने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।