फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Local self-governance strengthened in Uttarakhand, Panchayat capacity enhanced: Trivendra

उत्तराखंड में मजबूत हुआ स्थानीय स्वशासन, बढ़ी पंचायतों की क्षमता : त्रिवेंद्र

Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Local self-governance strengthened in Uttarakhand, Panchayat capacity enhanced: Trivendra
देहरादून। लोकसभा में हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में देशभर में 1.20 करोड़ से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया है, जबकि अकेले उत्तराखंड में इस अवधि के दौरान 2,06,385 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांवों को विकास की मजबूत इकाई बनाया जा रहा है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद प्रशिक्षित पंचायतें डिजिटल शासन, ग्राम पंचायत विकास योजना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद के स्वतंत्र मूल्यांकन में भी यह सामने आया है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पंचायतों की निर्णय लेने की क्षमता, डिजिटल पारदर्शिता और नागरिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed