{"_id":"6a6a3e5142ba18e9790585b7","slug":"rishikesh-news-ganga-nears-warning-line-after-48-hours-of-rain-administration-on-high-alert-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: 48 घंटे बारिश से गंगा चेतावनी रेखा के करीब, प्रशासन हाई अलर्ट पर; घाटों पर सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: 48 घंटे बारिश से गंगा चेतावनी रेखा के करीब, प्रशासन हाई अलर्ट पर; घाटों पर सुरक्षा बढ़ाई
Thu, 30 Jul 2026 12:30 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:30 AM IST
सार
प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला सहित सभी संवेदनशील घाटों पर तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ऊफान पर गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में पिछले 48 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार शाम तक गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से महज 45 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अनुसार जलस्तर में हर घंटे 3 से 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर राहत और बचाव एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला सहित सभी संवेदनशील घाटों पर तैनात कर दी गई हैं। घाटों पर गोताखोरों की मौजूदगी के साथ लाइफ जैकेट, रस्सियां और अन्य बचाव उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। लाउडस्पीकर और मुनादी के जरिए लोगों से गंगा के किनारे न जाने तथा तेज बहाव में स्नान नहीं करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
नंदा की चौकी पुल से टलेगा खतरा: एप्रोच रोड धंसने के बाद PWD ने शुरू किया काम, बदलेगा नदी का रुख
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि यदि पहाड़ों में इसी तरह बारिश जारी रही तो अगले 12 से 18 घंटे के भीतर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 340.50 मीटर को पार कर सकता है। प्रशासन ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह गंगा किनारे जाने से बचें। एसडीएम कुमकुम जोशी ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह चौकस है।