{"_id":"6a1040393ba86d431c0ebeee","slug":"fir-registered-against-watchman-in-house-theft-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149119-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में चोरी के मामले में चौकीदार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में चोरी के मामले में चौकीदार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक घर से सोने की अंगूठी, नकदी और कुछ दस्तावेज चोरी कर लिए गए। मकान मालिक ने अपने घर में काम करने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महेश कुमार सिंह कौरा भाई कॉलोनी खड़खड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने सचिन निवासी कुशावली, ख्वाजा हसपुर मेरठ को घर की साफ-सफाई और चौकीदारी के काम पर रखा था।
आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की रात एक सोने की अंगूठी, 3200 रुपये और कुछ जरूरी कागजात सचिन को सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। तब सचिन ने बताया था कि उसने सामान अलमारी में रख दिया है, लेकिन अगले दिन शाम को वह बिना बताए गायब हो गया। जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखा सामान नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos