सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Intruder Breaks into House Under Construction and Attacks Mason with a Shovel

Haridwar News: निर्माणाधीन मकान में घुसकर मिस्त्री पर फावड़े से किया हमला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Intruder Breaks into House Under Construction and Attacks Mason with a Shovel
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मिस्त्री के साथ मारपीट कर दी गई। एक युवक ने नशे में फावड़े से हमला किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार निवासी टिबड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान पर मिस्त्री जावेद काम कर रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे गोविंदा वहां पहुंचा और बिना किसी वजह के मिस्त्री के साथ अभद्रता करने लगा। वह नशे का आदी है और आए दिन इलाके में दबंगई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने पहले गाली-गलौज की और फिर मिस्त्री के साथ मारपीट कर दी। फावड़े से हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे मिस्त्री को चोटें आईं। मामले के बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में आरोपी को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी गोविंदा और संजीव निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिबड़ी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed