{"_id":"6a65f4e85d3f80c94e07d1b2","slug":"fir-registered-in-case-of-death-of-youth-in-road-accident-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-151904-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 26 Jul 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में पिछले माह हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां ने एनएचएआई और ठेकेदार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रूबी चौधरी निवासी हैदरपुर थाना शालीमार बाग जिला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र पंकज चौधरी (25) 12 जून को हरिद्वार घूमने आया था। शांतरशाह स्थित अरोमा हॉस्पिटल के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया है कि दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा मानकों और यातायात प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। यदि सड़क पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय मौजूद होते तो हादसे को टाला जा सकता था और उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने एनएचएआई, एजेंसी और ठेकेदार की भूमिका की जांच करने की मांग की। सीओ संजय चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।