{"_id":"69f33d5ab70322d3010eb748","slug":"fire-in-transformer-spreads-from-garbage-heap-causing-panic-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148178-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग कूड़े के ढेर से फैली, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग कूड़े के ढेर से फैली, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर-दादूपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग ने आसपास के कूड़े के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग कबाड़ गोदाम की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़े नुकसान की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बहादराबाद और मायापुर से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह अचानक गांव में लगे एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके बाद पास में पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और कबाड़ के गोदाम तक पहुंचने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग को कबाड़ के गोदाम तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के बाद तेज लपटें उठने लगी, जिसने पास में पड़े कूड़े को भी जला दिया। समय रहते आग पर काबू पाते हुए स्थिति नियंत्रित कर ली गई। घटना में किसी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos