सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five youths arrested for fighting over DJ playing

Haridwar News: डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, पांच युवक गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Five youths arrested for fighting over DJ playing
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित एक होटल में देर रात पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। युवकों ने शराब के नशे में डीजे संचालकों से मारपीट कर दी। होटल में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
Trending Videos


कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शनिवार रात एक होटल में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कुछ युवकों का डीजे संचालकों से गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नशे में युवक उग्र हो गए और मारपीट जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी राजकुमार निवासी रावली महदूद सिडकुल, अभिमन्यु चौहान व अनुज झा निवासी सीतापुर ज्वालापुर, चितरंजन व रजत निवासी रावली महदूद सिडकुल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed