फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Force honored for the success of the Kanwar Mela.

Haridwar News: कांवड़ मेले की सफलता पर फोर्स को किया सम्मानित

Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Force honored for the success of the Kanwar Mela.
श्रावण कांवड़ मेला के सफल और सकुशल आयोजन के बाद मंगलवार शाम प्रेमनगर आश्रम स्थित हॉल में पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय, रेंज और कुंभ मेला स्तर के आला अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, पैरामिलेट्री फोर्स के अधिकारी-जवान, ट्रैफिक वॉलंटियर्स और एसपीओ शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने मुख्य अतिथि एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी रेंज राजीव स्वरूप और डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल समेत पैरामिलेट्री फोर्स के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी नवनीत सिंह ने कांवड़ यात्रा की रिपोर्ट प्रस्तुत कर की। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। रिपोर्ट के दौरान तालियों की गूंज ने पुलिस के सफल प्रयासों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय और रेंज से पहुंचे अधिकारियों ने पहली बार कांवड़ मेले में ड्यूटी करने वाले ट्रेनी रिक्रूट्स के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ट्रैफिक वॉलंटियर्स और एसपीओ के योगदान की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक वॉलंटियर्स और एसपीओ को सम्मानित किया। उन्होंने पूरी फोर्स को बधाई देते हुए तीन दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की। सम्मान समारोह के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed