फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanwar Yatra pilgrim dies in accident

Haridwar News: दुर्घटना में कांवड़ यात्री की माैत

Wed, 12 Aug 2026 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra pilgrim dies in accident
थाना क्षेत्र में कांवड़ लेकर जा रहे यात्री की बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात अजय (22) निवासी नगीना बिजनौर यूपी मोटरसाइकिल पर गंगाजल लेकर बिजनौर की ओर लौट रहे थे। गैंडीखता के पास पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed