सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forests on high alert for Holi, 24-hour patrolling

Haridwar News: होली पर जंगलों में हाई अलर्ट, 24 घंटे की जा रही गश्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Forests on high alert for Holi, 24-hour patrolling
विज्ञापन
हरिद्वार। होली पर्व पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से हाई अलर्ट कर 24 घंटे गश्त की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त की गई हैं, ताकि वन्यजीवों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके।
Trending Videos

राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। इससे जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में जाते रहते हैं, लेकिन होली के पर्व पर हरिद्वार से सटे वन क्षेत्रों के निकट जश्न की आड़ में हुड़दंगी में जमकर आतंक मचाते हैं। साथ ही इस जश्न की आड़ में वन्यजीव तस्कर जंगलों में घुसने की फिराक में भी रहते हैं। वह मौका पाकर जंगल में घुसकर शिकार करने के लिए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दिन-रात 24 घंटे की गश्त की जा रही है। अधिकारियों की ओर से रेंज स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है। टीम की ओर से आबादी से लगी जंगलों की सीमाओं पर सघन गश्त की जा रही है। हर आने-जाने वाले की निगरानी की जा रही है।
विभाग की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। उन्हें विशेष कारणों पर ही छुट्टियां दी जाएंगी, ताकि कोई भी जंगल में घुसकर जंगली जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचा सके।

-----------------------
होली के पर्व पर जंगली जानवरों को खतरा रहता है, इसलिए जंगलाें में हाई अलर्ट घोषित कर गश्त की जा रही है। इसमें हर संदिग्ध पर भी नजर रखी जा रही है। ताकि जंगली जानवर सुरक्षित रहें।
शीशपाल पाल सिंह, रेंजर, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed