सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Former CM reaches Katarpur; party workers welcome him

Haridwar News: कटारपुर पहुंचे पूर्व सीएम, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Former CM reaches Katarpur; party workers welcome him
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कटारपुर पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उत्तराखंड पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि का भी अभिनंदन किया। क्षेत्रीय विकास, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी और रायपाल सिंह ने कहा कि रमेश पोखरियाल निशंक का व्यक्तित्व और कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का काम किया। उनका हरिद्वार आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। इस दौरान वरुण चौहान, रायपाल सिंह, सुमित कुमार, टिंकू कुमार, मुकुल, रवि, परीक्षित, सचिन कश्यप, जॉनी कुमार, इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed