सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jammu and Kashmir Police Raid: Young Woman Arrested in Multi-Crore Transactions Case

Haridwar News: जम्मू-कश्मीर पुलिस का छापा, करोड़ों के ट्रांजेक्शन में युवती गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police Raid: Young Woman Arrested in Multi-Crore Transactions Case
विज्ञापन
हरिद्वार। कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में बुधवार की रात जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक युवती को पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मौके से नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करता था। पूछताछ के दौरान उसने निकटवर्ती ग्राम आसफनगर निवासी युवती का नाम बताया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर कोतवाली से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से आसफनगर में छापा मारा। बताया जाता है कि पुलिस को युवती की पहचान करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान होने के बाद सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस कार्रवाई से परिजन और आसपास के लोग हैरान रह गए। चर्चा है कि युवती भी पाकिस्तान के जरिए नकदी के ट्रांजेक्शन में शामिल थी। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे अपने साथ ले गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। लोग हैरान हैं कि पाकिस्तान के माध्यम से इतने बड़े स्तर पर नकदी का ट्रांजेक्शन लंबे समय से किया जा रहा था। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज मामले से संबंधित है, इसलिए स्थानीय पुलिस ने सीमित सहयोग किया। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed