{"_id":"6a16d5546123d36bff07885b","slug":"intruder-molests-young-woman-at-home-breaks-fathers-leg-upon-resistance-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-149356-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर पिता का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर पिता का पैर तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी कर दी गई। आरोप है कि विरोध करने पर युवती के पिता पर तमंचे, लोहे की सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का पैर टूट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, गांव नसीरपुर कलां निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई की शाम करीब सात बजे वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान साजिद, मुंसब, नसीरुद्दीन, मोहब्बत, सलीम, तसलीम टेलर निवासी नसीरपुर कलां घर में घुसकर उसकी बेटी, पत्नी और साली के साथ अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट कर रहे थे। आरोप लगाया कि शोर-शराबा सुनकर जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि सभी लोग उसकी बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट कर रहे हैं।
आरोप है कि जब उसने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो साजिद और मुंसब ने तमंचा निकाल लिया, जबकि अन्य ने सरिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसके पैरों पर कई वार किए, जिससे उसका पैर टूट गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि बेहोशी की हालत में भी उसे पीटते रहे। इसी दौरान घर के किसी सदस्य ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस आने की सूचना मिलते ही सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos