सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case Registered Against Three, Including Husband, for Harassing Married Woman

Haridwar News: विवाहिता को प्रताड़ित करने में पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Three, Including Husband, for Harassing Married Woman
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति, सास और जेठ पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला हेल्पलाइन में चली काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, शिवानी शर्मा निवासी ग्राम धारीवाला थाना पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 18 जून 2025 को दीपक शर्मा निवासी ग्राम इलाहबास थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर यूपी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में उसके परिजनों ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे और दहेज में ज्वैलरी, कपड़े, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति दीपक शर्मा, सास बबीता और जेठ आशु शर्मा कम दहेज लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। बीते 19 मार्च को उसके भाई अभिषेक शर्मा और निशांत शर्मा ससुराल पहुंचे तो सभी ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि पति ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। निशांत के हाथ पर काटने से चोट आई, जबकि अभिषेक के कपड़े फाड़ दिए। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष आठ लाख रुपये नकद की मांग कर रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed