सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth booked for having physical relationship on pretext of marriage

Haridwar News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने में युवक नामजद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Youth booked for having physical relationship on pretext of marriage
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाद में शादी से युवक मुकर गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सत्यम निवासी बोंगला से पिछले तीन वर्षों से दोस्ती थी। आरोप है कि छह अप्रैल को सत्यम ने उसे पतंजलि के पास स्थित एक होटल में बुलाया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। उससे वादा करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद दोनों परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने उसके परिजनों से भी शादी करने की बात कही, लेकिन अब वह उससे ठीक से बात नहीं कर रहा है। शादी करने से भी साफ मना कर रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी सत्यम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed