{"_id":"6a74df0ebd93661fe00d5dfc","slug":"kanwar-damaged-after-being-hit-by-a-car-driver-beaten-up-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1036395-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार की टक्कर से कांवड़ खंडित, कांविड़यों ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार की टक्कर से कांवड़ खंडित, कांविड़यों ने चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर टोल प्लाजा बहादराबाद के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कांवड़ यात्री की कांवड़ खंडित हो गई। घटना से नाराज कांवड़ियों ने कार चालक की पिटाई कर वाहन में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, चालक को सुरक्षित हिरासत में लिया और कांवड़ की दोबारा व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।
पुलिस के अनुसार, कृष्ण निवासी कुशवाहा शारदा, दिल्ली अपने साथी अनु के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार से गंगाजल और शिव मूर्ति लेकर लौट रहे थे। टोल प्लाजा बहादराबाद के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पीछे बैठे अनु को हल्की चोट आई, जबकि कांवड़ में रखी शिव मूर्ति खंडित हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में कांवड़िए एकत्र हो गए। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने कार चालक की पिटाई कर दी। यही नहीं, कार में भी तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने खंडित कांवड़ और शिव मूर्ति की दोबारा व्यवस्था कराई, जिसके बाद कांवड़ियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि कार चालक धर्मेंद्र कुमार निवासी खानपुर, मेरठ प्रथम दृष्टया नशे की हालत में मिला। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। कार को सीज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।