{"_id":"6a74dec7cf5d8b85140ccbd9","slug":"kanwar-exceeding-standard-dimensions-turned-back-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1036394-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मानक से बड़ी कांवड़ और डीजे को बॉर्डर से ही लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मानक से बड़ी कांवड़ और डीजे को बॉर्डर से ही लौटाया
Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में मानकों की अनदेखी कर हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को नारसन बॉर्डर पर जांच के दौरान निर्धारित मानक से बड़ी कांवड़ और नियमों के विपरीत संचालित डीजे को जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया। 10 फीट से अधिक चौड़ी और 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ को बॉर्डर से ही वापस लौटाया जा रहा है। इसी तरह निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले डीजे को भी वापस भेजा जा रहा है।
बृहस्पतिवार को लगातार हो रही वर्षा के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने नारसन बॉर्डर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने सीमा पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से चेकिंग व्यवस्था की जानकारी ली और मानकों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ की अधिकतम चौड़ाई 10 फीट और ऊंचाई 12 फीट निर्धारित है। इससे अधिक आकार की कांवड़ को हरिद्वार की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बॉर्डर पर वाहनों और डीजे की भी सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन या डीजे को आगे न जाने दिया जाए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक सुरक्षा, यातायात, चेक पोस्ट और डायवर्जन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की ओर से लगाए गए भंडारों व सेवा शिविरों का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद पुलिस और प्रशासन के समन्वय से यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है।
वर्षा को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी, अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी समेत पुलिस-प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।