{"_id":"6a74e0cb14916595c50440e8","slug":"the-sports-minister-will-undertake-the-kanwar-yatra-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1036397-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खेल मंत्री ओलंपिक मेजबानी के लिए निकालेंगी कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खेल मंत्री ओलंपिक मेजबानी के लिए निकालेंगी कांवड़ यात्रा
Fri, 07 Aug 2026 01:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को मां दुर्गा की मूर्ति देते अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए खेल मंत्री कांवड़ यात्रा निकालेंगी। उन्होंने कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया।
खेल मंत्री कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार की हरकी पैड़ी से ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकालेंगी। उनकी ओर से कांवड़ यात्रा के माध्यम से वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना के साथ जनजागरण का संदेश दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को खेल मंत्री ने श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प का प्रतीक है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उठने वाला यह संकल्प पूरे देश की खेल प्रतिभाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। संत समाज का आशीर्वाद इस अभियान को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा।
रेखा आर्या ने कहा कि जब आस्था के साथ राष्ट्रहित और खेल संस्कृति के विकास का भाव जुड़ जाता है, तब वह जनआंदोलन का रूप ले लेता है। उन्हें विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और संतों के आशीर्वाद से भारत का यह सपना अवश्य साकार होगा।
संतों ने भारत को वर्ष 2036 में ओलंपिक की मेजबानी मिलने की कामना के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विजयी भव, संकल्प सिद्धिरस्तु का आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए किया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है।