{"_id":"6a732e31bdf2312ba10125db","slug":"kanwariya-dies-under-suspicious-circumstances-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-152316-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बहादराबाद में कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बहादराबाद में कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Wed, 05 Aug 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के ध्यानार्थ...
हरियाणा का निवासी था मृतक, परिजनों को दे दी गई है घटना की सूचना
प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार, सुनील (45) निवासी बामनौली जिला झज्जर हरियाणा अपने परिजनों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने आया था। मंगलवार रात वह पतंजलि योगपीठ के पास अन्य कांवड़ियों के साथ विश्राम कर रहा था। बुधवार सुबह यात्रा शुरू करने के लिए साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत अवस्था में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।