{"_id":"6a7334a5a9a1f71bec00c497","slug":"village-head-working-to-make-the-village-drug-free-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-152314-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दौड़बसी गांव को नशामुक्त बनाने में जुटीं ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दौड़बसी गांव को नशामुक्त बनाने में जुटीं ग्राम प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
गुलनाज अंसारी ग्रामीणों को कर रही जागरूक, पति कर पूरा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। नसीरपुर कलां की ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी अपने गांव को नशामुक्त कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने में लगी हुई हैं। वह खासतौर पर गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही हैं। इससे उनके गांव में काफी हद तक नशे पर रोक लगी है।
नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत में दौड़बसी व झबीरण गांव पड़ते हैं। ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी नशे की रोकथाम के लिए अपने गांव दौड़बसी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। उनकी यह मुहिम रंग ला रही है। पहले उनके गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री होती थी। अब उनके गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री और नशे पर रोक लगी है।
गुलनाज अंसारी का कहना है कि वह अपने गांव दौड़बसी के बाद अपनी ग्राम पंचायत के दूसरे गांव झबीरण में भी नशे की रोकथाम के लिए यह मुहिम शुरू करेंगी। ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी का कहना है कि गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री और नशे की रोकथाम में उनके पति साजिद अली उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।