{"_id":"6a81a4c6a82a53cc020820c1","slug":"mahant-rajendranand-was-a-true-devotee-of-cows-maharaj-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152734-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे गो सेवक थे महंत राजेंद्रानंद : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे गो सेवक थे महंत राजेंद्रानंद : महाराज
Sun, 16 Aug 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
महंत राजेंद्रानंद की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई
प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, संत-महंतों ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित विश्नोई आश्रम में ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई गई। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से पहुंचे संत-महंतों, महामंडलेश्वरों और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में महंत प्रणवानंद महाराज ने कहा कि गो ऋषि महंत राजेंद्रानंद महाराज सच्चे गो सेवक थे। उनका संपूर्ण जीवन गो सेवा, गंगा संरक्षण, धार्मिक मूल्यों और मानव कल्याण को समर्पित रहा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि सरल, सहज और करुणामयी संत के रूप में उन्होंने जीवनभर सेवा और परोपकार को प्राथमिकता दी। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती व महंत स्वामी जयानंद ने कहा कि उन्होंने भगवान जम्भेश्वर की वाणी और विश्नोई समाज की पर्यावरण संरक्षण परंपरा को जन-जन तक पहुंचाया।
स्वामी जयानंद, स्वामी गोविंदानंद, आचार्य विश्वात्मानंद, स्वामी गोविंदशरणानंद, स्वामी सागरानंद, आचार्य अमृतानंद, सर्वानन्द, जगदेवानंद, विश्वंभरानन्द, गजानंद, मुक्तेश्वरानंद धर्मानंद, राजेश्वरानंद सहित संत-महंतों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिवक्ता दीपक कुमार विश्नोई, शुभम चौधरी, प्रदीप बेनीवाल, संजय बांगड़वा, भानु प्रताप, पवन, प्रमोद गिरि, शिवम गिरि, अश्वनी विश्नोई, विनीत विश्नोई आदि मौजूद रहे।