{"_id":"6a81a955126ca0160706a6f8","slug":"body-of-56-year-old-farmer-found-in-sugarcane-field-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-152716-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गन्ने के खेत में मिला 56 वर्षीय किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गन्ने के खेत में मिला 56 वर्षीय किसान का शव, हत्या की आशंका
Sun, 16 Aug 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्यामपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुरा गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
- किसान के शरीर पर मिले चोटों के निशान से गहराई हत्या की आशंका
्संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मंगोलपुरा गांव में गन्ने के खेत में 56 वर्षीय किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आर्यनगर निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने उनके शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
प्रेम सिंह ने मंगोलपुरा गांव में ठेके पर जमीन लेकर खेती कर रखी थी। शनिवार सुबह वह घर से गन्ने की पत्तियां काटने और खेत की सफाई करने के लिए निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। खेत के बाहर प्रेम सिंह की साइकिल खड़ी मिली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने गन्ने के खेत में तलाश की तो प्रेम सिंह मृत अवस्था में पड़े मिले। शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर लालढांग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतक के भतीजे दिनेश बिष्ट ने बताया कि शाम तक चाचा के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उन्हें तलाशने खेत पहुंचे थे, जहां वह मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिसके चलते परिवार को हत्या की आशंका है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।