सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahavir Singh became the district president of the State Vehicle Drivers Federation

Haridwar News: राजकीय वाहन चालक महासंघ के महावीर सिंह बने जिलाध्यक्ष

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Singh became the district president of the State Vehicle Drivers Federation
विज्ञापन
हरिद्वार। राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद शाखा हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सभागार में हुआ। अधिवेशन में वाहन चालकों ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया।
Trending Videos

मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज भंडारी, सहायक चुनाव अधिकारी सबर सिंह और धीरेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव किया गया। महावीर सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। नत्थीलाल नौटियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोहन सिंह उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार प्रजापति संगठन मंत्री, अबीश कुमार कार्यालय मंत्री, विमल पवार जिला मंत्री तथा दीपक सैनी कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्षता महावीर सिंह और संचालन राजस्व विभाग के अवनीश कुमार ने किया। अधिवेशन के दौरान संगठन की मजबूती, वाहन चालकों की सेवा शर्तों, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed