सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Memorandum submitted to SDO for power cut due to five months

Haridwar News: पांच महीने से बिजली कटौती एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDO for power cut due to five months
विज्ञापन
बहादराबाद। हरि आश्रय कॉलोनी में पिछले पांच महीनों से जारी अनियमित बिजली कटौती ने लोगों का सब्र तोड़ दिया है। कॉलोनीवासियों ने शुक्रवार को एकजुट होकर बहादराबाद उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
Trending Videos

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने कहा कि बिजली संकट के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए केवल एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कॉलोनीवासी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीओ अक्षय कपिल ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण लाइन ट्रिप हो जाती है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान सुनील सैनी, राजू कुमार, हरीश बिष्ट, दिनेश चंद्र, राणु कुमार, सुरेंद्र सिंह बोर, दीपक लिंगवाल, बसंत पांडे और दारा सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed