फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mid-day meals in schools and madrasas to be inspected; six committees formed

Haridwar News: विद्यालयों और मदरसों में होगी मिड-डे मील की जांच, छह कमेटी गठित

Wed, 22 Jul 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meals in schools and madrasas to be inspected; six committees formed
- बीईओ की अध्यक्षता वाली कमेटी में वित्त एवं प्रधानाचार्य होंगे शामिल
विज्ञापन

- सीईओ ने कमेटियों को एक अगस्त तक जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
बसंत कुमार
हरिद्वार। विद्यालयों और मदरसों में डि-डे मील की जांच के लिए छह कमेटियां गठित की गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित कमेटियों में वित्त एवं प्रधानाचार्य शामिल होंगे। इन्हें सीओ अमित कुमार चंद की ओर से एक अगस्त तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से चार जून को ली गई समीक्षा बैठक में राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों और मदरसों में मिड-डे मील की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि स्कूलों और मदरसों में विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति के अनुरूप मिड-डे मील वितरण का सत्यापन कराया जाए। इसमें पंजीकृत छात्र-छात्राओं और स्कूल में उपस्थिति खाद्यान्न व कुकिंग कास्ट के उपयोग की जांच की जाए। साथ ही अभिलेखों में अंकित विवरण की गहनता से पड़ताल की जाए। यदि वास्तविक उपस्थिति और अभिलेखीय विवरण में किसी प्रकार का अंतर पाया जाता है तो उसकी रिपोर्ट में कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाए। जांच कमेटियों के सदस्यों की ओर से स्कूलों और मदरसों में स्थलीय निरीक्षण कर पारदर्शिता के साथ रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि स्कूलों में मिड-डे मील की स्थिति का पता चल सके। कमेटियों में बहादराबाद खंड शिक्षा अधिकारी को भगवानपुर, भगवानपुर खंड शिक्षा अधिकारी को नारसन, नारसन खंड शिक्षा अधिकारी को लक्सर, लक्सर खंड शिक्षा अधिकारी को खानपुर, खानपुर खंड शिक्षा अधिकारी को रुड़की और रुड़की खंड शिक्षा अधिकारी को बहादराबाद ब्लॉक का जांच अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

----------------
नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति की भी होगी जांच
- स्कूलों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम होने की भी जांच की जाएगी। वार्षिक कार्ययोजना और बजट 2026-27 की बैठक में भी भारत सरकार की ओर से छात्र नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति कम होने पर रोष व्यक्त किया गया है, इसलिए, उपस्थिति कम होने की जांच भी स्कूलों कमेटियों को करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कमेटियों को मिड-डे मील की निष्पक्ष और गंभीरता के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटियों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार चंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed