फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two members of an inter-state vehicle theft gang arrested; 25 motorcycles recovered

Haridwar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद

Wed, 22 Jul 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Two members of an inter-state vehicle theft gang arrested; 25 motorcycles recovered
- रानीपुर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त कार्रवाई, हरिद्वार-बिजनौर समेत कई क्षेत्रों से चोरी की गई थीं बाइक
विज्ञापन

- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, चोरी कर दादूपुर के खंडहर में छिपाई थी बाइकें
- मैकेनिक के साथ मिलकर बाइकें न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिजनौर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों और बिजनौर से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें तथा बड़ी मात्रा में उनके पुर्जे दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर से बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों भव्य उर्फ भोला (18) निवासी अमीरपुर गांगू और सुधीर कुमार (22) निवासी रसूलपुर आबाद, हल्दौर, बिजनौर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। बुधवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्वर्ण जयंती पार्क बीएचईएल, सेक्टर-4 भेल, औद्योगिक क्षेत्र, लोटस ट्रांसपोर्ट सलेमपुर चौक, शिवालिक नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए रानीपुर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी और सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर मंगलवार को नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से दोनों आरोपियों को रानीपुर से चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि भव्य नशे का आदी है और वाहन चोरी के एक मामले में पहले भी बिजनौर जेल जा चुका है, जबकि सुधीर पेशे से मोटर मैकेनिक है। दोनों हरिद्वार, ऋषिकेश, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच देते थे। जो बाइक नहीं बिकती थीं, उन्हें सुधीर खोलकर इंजन, टैंक, पहिये और अन्य पुर्जे अलग-अलग बेचता था। आरोपियों की निशानदेही पर दादूपुर गोविंदपुर के एक खंडहर में छापा मारकर 24 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और कई वाहनों के पुर्जे भी बरामद किए गए

---------------------------
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में दर्ज है चोरी की रिपोर्ट
- एसएसपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलें रानीपुर क्षेत्र से हाल के दिनों में दर्ज छह चोरी की प्राथमिकी से संबंधित हैं। दो सिडकुल, दो ज्वालापुर, दो नगर कोतवाली और कई बिजनौर में दर्ज मामलों से संबंधित हैं। अन्य बरामद वाहनों के स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। तीन बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर घिसे होने के कारण उनकी पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed