सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Neighbors entered the woman's home and beat her and her son

Haridwar News: महिला और उसके बेटे को पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 16 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Neighbors entered the woman's home and beat her and her son
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, सात पर प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसियों ने महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक का सिर फट गया जबकि महिला के हाथ पर धारदार वस्तु से हमला किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, रामधन निवासी लेबर कॉलोनी, सेक्टर-2 बीएचईएल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की शाम करीब चार बजे जब वह घर पर नहीं थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी घर पहुंचे और उनकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट करने लगे। हमले में उनके बेटे के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी पत्नी के हाथ पर धारदार वस्तु से वार किया गया, जिससे काफी खून बहने लगा। घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। आरोप है कि रवि, सुंदर, मुकेश, प्रिंस, मनीष, ऋतिक और आर्यन ने घर में घुसकर मारपीट की है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed