{"_id":"6a54cf29456022acbe06d5cd","slug":"new-toilet-facility-at-dayanand-stadium-to-bring-relief-to-travelers-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-3025-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दयानंद स्टेडियम के नए शौचालय की सुविधा से यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दयानंद स्टेडियम के नए शौचालय की सुविधा से यात्रियों को मिलेगी राहत
Mon, 13 Jul 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेयर किरण जैसल ने नवनिर्मित शौचालय का किया लोकार्पण
- कांवड़ से पूर्व सुविधा मिलने से यात्रा के दौरान किया जा सकेगा प्रयोग
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के क्रम में दयानंद स्टेडियम के पास नए शौचालय को कांवड़ मेले से पहले तैयार किया गया। नव निर्मित शौचालय से धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। सोमवार को मेयर किरण जैसल ने गुरुकुल कांगड़ी के निकट सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। मेयर किरण जैसल ने परिसर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। सार्वजनिक शौचालयों का नवीनीकरण नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। मेयर ने बताया कि दयानंद स्टेडियम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी और नागरिक आते हैं। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय यात्रियों को कांवड़ में भी सुविधाजनक होगा। उन्होंने अधिकारियों को शौचालय की नियमित साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।