सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   New Yoga Bhawan to be ready in Sanskrit University

Haridwar News: संस्कृत विश्वविद्यालय में तैयार होगा नया योग भवन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
New Yoga Bhawan to be ready in Sanskrit University
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में नया योग भवन तैयार होगा। भवन बनने से योग शिक्षा को गति मिलेगी।
Trending Videos

बहादराबाद में स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत के अलावा अन्य पाठ्यक्रम भी संचालित होते हैं। इन पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने के लिए देश के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं आ रहे हैं। योग का पाठ्यक्रम भी चल रहा है। लेकिन योग के लिए बना हुआ भवन कम पड़ रहा है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नया भवन बनाने की तैयारी शुरू हो गई। विश्वविद्यालय स्तर पर योग का भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। शासन की ओर से बजट मिलने पर नया भवन तैयार किया जाएगा। नया भवन बनने से योग की कक्षाएं चलाने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed