सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No Tap Water in Posh Colony Even After 15 Years

Haridwar News: पॉश कॉलोनी में 15 साल बाद भी नलों में नहीं पहुंचा जल

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
No Tap Water in Posh Colony Even After 15 Years
- निजी समरसेबल पंपों से पानी निकाल कर बुझा रहे प्यास
विज्ञापन


ऋषभ चौहान
सिडकुल। सलेमपुर स्थित रेजिडेंसी वॉल ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासी पिछले 15 वर्षों से पेयजल सुविधा से वंचित हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पेयजल निगम ने अब तक क्षेत्र में पानी की मुख्य पाइपलाइन नहीं बिछाई, जिससे लोग निजी समरसेबल पंपों के सहारे पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमिगत जल स्तर में गिरावट और बिजली संकट के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार पेयजल निगम और प्रशासन को लिखित शिकायतें देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। कॉलोनीवासियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

-----------------------------
विज्ञापन


क्या बोले स्थानीय

पानी के लिए भटकना पड़ता है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है, जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि, सरकारी योजना से शुद्ध पेयजल मिल सके।
राजवीर पुंडीर



------------
कॉलोनी को बसे हुए पंद्रह वर्ष हो गए, लेकिन आज तक पेयजल विभाग ने यहां सर्वे तक नहीं किया, यह बड़ी बात है, सरकार को सोचना चाहिए कि अधिकारी क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह पाल
-----------------


अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग एक दिन सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, इसलिए, जल संस्थान को कॉलोनी में पेयजल की लाइन पहुंचाना चाहिए।
बृजपाल गुज्जर
---------


हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द इस ओर ध्यान देकर समस्या का हल किया जाए, अन्यथा, कॉलोनी के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
पप्पू सिंह राजपूत
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed